मुज़फ्फरनगर: मंदिर में पिटाई का वीडियो वायरल, दुष्कर्म के आरोप में सेवादार सतेंद्र गिरफ्तार, 5 आरोपी पहले जा चुके हैं
मुजफ्फरनगर के काली मंदिर में सेवादार की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सेवादार सतेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी के परिजनों ने उसे आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। वहीं मारपीट के मामले में पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।