श्रीनगर: उफरैल गांव में सड़क के जमीन पर दीवार बनाने से रोकने के लिए थाना में दिया आवेदन
खोखा उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर दस उफरैल गांव में बुधवार को दस बजे सङक के जमीन पर दीवार बनाने से मना करने पर गाली-गलौज व धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। घटना को लेकर पीड़ित विकास यादव ने बताया कि घर तक जाने के लिए दस फीट जमीन रास्ता के लिए छोङा गया था।