पुपरी: मध निषेध थाना पुपरी पुलिस ने सुरसंड में एक बाइक से 450 बोतल शराब बरामद की
मध निषेध थाना पुपरी की पुलिस सुरसंड के सैनिक रोड में एक बाइक से 450 बोतल शराब को बरामद कर लिया है। इस संबंध में पुलिस शुक्रवार को 2 बजे दिन में शराब बरामदगी की जानकारी देते हुए मध निषेध थाना पुपरी में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।