भरतपुर: भरतपुर में युवक को इंटे से पीटा, फर्जी सोशल मीडिया आईडी से मैसेज कर बुलाया गया
भरतपुर में फर्जी सोशल मीडिया आईडी के जरिए बुलाकर एक युवक के साथ मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि पांच युवकों ने उसे कॉलेज के पास बुलाकर डंडों से पीटा, 18 हजार रुपए और चांदी की चेन छीन ली। इतना ही नहीं, आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।