#सीएम_शर्मा_का_डीग_दौरा..
भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पूछरी का लौठा पहुंचकर भगवान गिरिराज महाराज और श्रीनाथजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपनी प्याऊ पर श्रद्धालुओं की सेवा भी की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म और विधायक डॉ. शैलेश सिंह उनके साथ मौजूद रहे। कड़े सुरक्षा घेरे के बीच कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने रात्रि विश्राम पूछरी का लौठा में ही किया।