गुरुग्राम: मानेसर में दो करोड़ की लागत से भांगरौला-बांस कुसला रोड पर आरसीसी ड्रेन निर्माण का शिलान्यास
मानेसर के नगर निगम डिप्टी मेयर रीमा चौहान ने भांगरौला से बांस कुसला तक की पीडब्ल्यूडी सड़क पर दोनों ओर आरसीसी ड्रेन निर्माण का शिलान्यास किया। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ड्रेन से सड़क पर जलभराव की समस्या खत्म होगी। निर्माण में गुणवत्ता और समय का खास ध्यान रखा जाएगा।