छतरपुर: हाई स्कूल के समीप तीन मुहान चौक का हुआ नामकरण,महाराणा प्रताप चौक का हुआ भव्य अनावरण।
छतरपुर नगर पंचायत मुख्यालय स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय एवं गवर्नर हाउस के समीप स्थित तीन मुहान चौक का नामकरण वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप चौक के रूप में किया गया। रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी गोपाल प्रसाद सिंह, राजेंद्र कुमार सिंह, रविशंकर सिंह उर्फ बबुआ जी,राजेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्