गिर्वा: भुपालपुरा पुलिस ने थाना क्षेत्र से छुर्रा लेकर घूम रहे आरोपी को किया गिरफ्तार, राहगीरों को डरा रहा था
Girwa, Udaipur | Feb 17, 2025 भुपालपुरा पुलिस ने थाना क्षेत्र से छुर्रा लेकर घूम रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार। दरअसल पुलिस ने रविवार शाम को भूपालपुरा थाना क्षेत्र के हजारी बाग के पास छुर्रा लेकर घूम रहे आरोपी ललित नायक को गिरफ्तार किया। आरोपी आने जाने वाले राहगीरों को डरा रहा था।