गिर्वा: कोड़ियात स्थित अनंता रिसोर्ट में जल शक्ति मंत्रालय की राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू, CM कल होंगे शामिल
Girwa, Udaipur | Feb 17, 2025 केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की दूसरी अखिल भारतीय राज्य जल मंत्रियों की कार्यशाला सोमवार को कोड़ियात स्थित अनंता रिसोर्ट के अरावली कॉन्फ्रेंस हॉल में शुरू हुई। कार्यशाला में प्रदेश के बाँधो की सुरक्षा एवं आमजन के पुनर्वास एवं बाँध एक्ट के संबंध में चर्चा की जा रही है। पहला सत्र राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजन किया गया।