गिर्वा: उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Feb 16, 2025 उदयपुर, 16 फरवरी 2025 – ऋषभदेव थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में तीन महीने से फरार आरोपी हाजारीराम को गुजरात के सोजीतरा से गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित की टीम ने तकनीकी सहायता से आरोपी को दबोचा। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।