चूरू: सफेद घण्टाघर के पास मोहर्रम के जुलूस में 17 वर्षीय नाबालिग की पीटकर हत्या, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
Churu, Churu | Jul 6, 2025 चूरू के सफेद घंटाघर के पास मोहर्रम के जुलूस में गए 17 वर्षीय नाबालिग की पीट कर हत्या कर दी गई। करीब एक दर्जन लोगों के द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ युवक उसे राजकीय भारतीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद अस्पताल में परिजनों और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।