चूरू: रामगढ़ के पास स्कूटी अनियंत्रित होने से हुआ हादसा, घायल दादा-पोता को चूरू अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Jul 6, 2025 चूरू के निकटवर्ती रामगढ़ के पास रविवार को सड़क हादसे में दादा पोता घायल हो गए। दोनों स्कूटी पर सवार होकर घरेलू सामान खरीदने रामगढ़ जा रहे थे लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। दोनों घायलों को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों नर्सिंग स्टाफ ने इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।