चूरू: गांव सोमासी में खेत के रास्ते के विवाद में 6 लोगों ने एक किसान पर कुल्हाड़ी और लाठियों से किया जानलेवा हमला
Churu, Churu | Jul 6, 2025 चूरू के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव सोमासी में रविवार को खेत के रास्ते के विवाद में एक किसान पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। यहां खेत मे काम कर रहे 40 वर्षीय किसान बंशीधर स्वामी पर 6 लोगों ने कुल्हाड़ी व सरियों से हमला कर घायल कर दिया। घायल किसान को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया।