बिसौली: बिसौली नगर में चोरों के हौसले बुलंद, ट्यूबवेल कर्मचारी की बाइक की चोरी
Bisauli, Budaun | Apr 13, 2026 बिसौली नगर के बिल्सी रोड स्थित नगर पालिका के ट्यूबवेल तेनात कर्मचारी अवनीत की बाइक चोरी हो गई। अवनीत ने सोमवार को 8 बजे करीब बताया कि वह रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर पहुंचे थे और उन्होंने अपनी बाइक ट्यूबवेल के पास ही लॉक करके खड़ी कर दी थी। देर रात किसी समय अज्ञात चोरों ने बाइक का ताला तोड़कर उसे चोरी कर लिया।