बाढ़: एनटीपीसी थाना पुलिस ने चोरी के लैपटॉप के साथ 5 लोगों को किया गिरफ्तार
Barh, Patna | Aug 18, 2025 बाढ़ के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस इस मामले में लगातार चोरों को पकड़ने के लिए अनुसंधान तथा छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में एनटीपीसी थाना की पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। और उसके पास से एक देसी कट्टा, चोरी की गई लैपटॉप को बरामद किया। इस बात की जानकारी थानाध्यक्ष द्वारा लगभग 7 बजे दी गई।