बाढ़: बाढ़ थाना के दाहौर गांव में लाखों के गहने और नकदी की चोरी, बाढ़ थाना में मामला दर्ज
Barh, Patna | Aug 17, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के दाहौर गांव में एक घर से लाखों रुपये के जेवर तथा नकदी की चोरी की घटना को अंजाम दिया। रविवार की सुबह लगभग 9 बजे पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। गृह स्वामी विजेंद्र नारायण सिंह उर्फ बबलू सिंह ने बताया कि वे घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे लेकिन दूसरे कमरे से चाभी लेकर ताला खोलकर कमरे में घुसकर चोरी कर ली।