बाढ़: बाढ़ के गौरक्षणी में 22 चक्का ट्रक मुड़ते वक़्त गड्ढे में गिरा, क्रेन से निकाला गया, बड़ा हादसा टला
Barh, Patna | Aug 17, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के गौरक्षणी में लगभग 3 बजे आज एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। 22 चक्का ट्रक मोड़ते वक़्त गड्ढे में घुंस गया। गनीमत यह रही कि वह पलटा नहीं, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। स्थानीय लोगों की सहायता से क्रेन और जेसीबी मंगाई गई, जिसकी सहायता से फंसे ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला गया।