बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के लाला बागी गांव में 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या
Barh, Patna | Aug 18, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के लाला बागी गांव में बीते देर रात घर में घुसकर अपराधियों ने एक 18 वर्षीय युवक राजकुमार की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर लिया है। मौके पर पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़ 2 अभिषेक सिंह ने लगभग 8:30 बजे बताया कि घटना के बारे में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।