मेरठ: टीपी नगर इलाके से 23 कांवड़ियों के जत्थे के साथ डाक कांवड़ लेने गया युवक लापता, परिजन उत्तराखंड पहुंचे, तलाश जारी
Meerut, Meerut | Aug 12, 2026 मेरठ के टीपी नगर के मुल्तान नगर से डाक कांवड़ लेने हरिद्वार गया एक कांवड़िया ज्वालापुर में अपने जत्थे से बिछड़ने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। करीब 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं मिलने पर परिजन उत्तराखंड पहुंच गए और ज्वालापुर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है।