बांसगांव: सेवई चौराहे के पास तेज रफ्तार मछली लदी पिकअप डिवाइडर तोड़कर गड्ढे में गिरी, चालक को झपकी से टला बड़ा हादसा
गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह बेलीपार थाना क्षेत्र के सेवई चौराहे के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। पश्चिम बंगाल से मछली लादकर गोरखपुर मंडी जा रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप डिवाइडर पर लगे दो स्ट्रीट लाइट के खंभों को तोड़ते हुए सड़क किनारे करीब 5 फीट गहरे गड्ढे मे जा गिरी।