मुगलसराय: अलीनगर, बिहार में छिपे इनामी अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा
अलीनगर पुलिस ने शनिवार दोपहर 03 बजे बताया कि गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त विजय कुमार गुप्ता निवासी चैनपुर जनपद कैमूर भभुआ (बिहार) को बिहार के रोहतास जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2024 में गोवंश बरामदगी के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।