नागौर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन और बीएसएफ ने ग्रामीण क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च
Nagaur, Nagaur | Oct 30, 2024 नागौर जिले के खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर बुधवार को पुलिस प्रशासन व बीएसएफ के जवानों ने खींवसर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवान व बीएसएफ के जवान मौजूद रहे।