💥साइबर धोखाधड़ी से बचने पुलिस ने किया जागरूक
उमरिया। बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस द्वारा आमजन से सतर्क रहने की अपील की गई है। लोगों से कहा गया है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें तथा ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम, यूपीआई पिन और पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
संदिग्ध कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले किसी भी प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें।
"जागरूक रहें, सुरक्षित रहें" — आपकी सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।#umaria #mpnews #breakingnews #madhyapradesh #manpur
Bandhogarh, Umaria | Jun 28, 2026