जहानाबाद: जिले सहित राज्य के सरकारी शिक्षकों के कोचिंग-ट्यूशन पढ़ाने पर रोक, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
बिहार सरकार ने जिले एवं राज्य के सरकारी शिक्षकों के निजी ट्यूशन, कोचिंग संस्थानों और अन्य व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में पढ़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के डीईओ को ऐसे शिक्षकों की पहचान कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता मिथिलेश तिवारी ने जानकारी दी।