सवायजपुर: पचदेवरा क्षेत्र की महिला ने अपने देवर और ससुर पर मारपीट का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज
पचदेवरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने ही देवर और ससुर पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनंगपुर गांव निवासी पीड़िता पूनम पत्नी राजकिशोर ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।