प्रतापगढ़: CM योगी के शहर में दौरे पर सपा नेताओं की नजरबंदी पर पुलिस से भिड़े रानीगंज विधायक आर.के. वर्मा, पढ़ाया संविधान का पाठ
प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान पुलिस ने सपा के जिला महासचिव समेत कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। इस दमनकारी कार्रवाई की सूचना मिलते ही मंगलवार दोपहर 2 बजे रानीगंज विधायक डॉ. आर.के. वर्मा मौके पर पहुँचे और पुलिस अधिकारियों को कड़े शब्दों में संविधान का पाठ पढ़ाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।