दमयंती नगर: नूरी नगर में विवाद के बाद पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र के नूरी नगर में मंगलवार शाम पति ने कथित रूप से पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 26 वर्षीय तमन्ना कुरेशी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के अनुसार पति अनवर कुरैशी शराब के नशे में मारपीट करता था। चीख सुनकर मौसी ने आग बुझाई। पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।