तुरकौलिया: तुरकौलिया के पिपरिया में धान के खेत से मिला दस फीट का विशाल अजगर, क्षेत्र के लोगों में हड़कंप
तुरकौलिया के पिपरिया में धान के खेत से दस फीट का विशाल अजगर मिलने से क्षेत्र के लोगो मे हड़कंप। बताते चले कि गांव के सुभाष कुमार के खेत मे मजदूर धान की कटाई कर रहे थे। तभी खेत मे विशाल अजगर देख शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी खेत मे पहुंच कर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। विभाग के अनुसार उसे टाइगर रिजर्व बाल्मीकिनगर छोड़ा जाएगा।