धौलपुर: बटऊपुरा मोहल्ले के निवासी जलभराव की समस्या से परेशान, 6 माह से चौक है सीवरेज, लोगों ने किया प्रदर्शन
पुराना शहर धौलपुर स्थित बटऊपुरा मोहल्ले में पिछले 6 माह से सीवरेज चौक होने की वजह से जलभराव बना हुआ है। जिसकी वजह से लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से पानी निकासी की मांग की है। प्रदर्शन करते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि उनकी कालोनी में पिछले 6 माह से सीवरेज बंद होने से नाली का गंदा पानी