रफीगंज: चंद्रेहटा में सरपंच पति और ग्रामीण पक्ष के बीच खूनी संघर्ष, दोनों ओर से मारपीट, गहना लूट और छेड़खानी का आरोप
रफीगंज थाना क्षेत्र के केराप पंचायत अंतर्गत चंद्रेहटा गांव में जन्मदिन समारोह के बाद दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, छिनतई, गाली-गलौज और जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पहले पक्ष की ओर से सरपंच पति नागदेव पासवान ने आरोप लगाया ।