संधोल: NH-3 पर हुक्कल ब्रांग मोड़ पर पहाड़ों से अचानक चट्टान गिरने से 18 वर्षीय युवती घायल, सरकाघाट अस्पताल में कराया गया उपचार
Sandhol, Mandi | Feb 4, 2024 जालधंर मंडी वाया धर्मपुर कोटली मार्ग पर हुक्कल ब्रांग सड़क पर पहाड़ों से अचानक चट्टान गिरने से रेन शेल्टर को भारी नुकसान हुआ और उसके अंदर बस का इंतजार कर रही 18 वर्षीय युवती को भी चोट लगी है। जैसे ही घटना की जानकारी युवती के पिता को हुई, वह तुरंत घटनास्थल पहुंचे और बेटी को उपचार के लिए सरकाघाट अस्पताल ले गये। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने युवती को घर भेज दिया।