संधोल: केंद्र सरकार का अंतरिम बजट रहा निराशाजनक : चन्द्रशेखर, विधायक धर्मपुर
Sandhol, Mandi | Feb 2, 2024 केंद्र सरकार के अंतरिम बजट को धर्मपुर विधायक चन्द्र शेखर ने निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि हालांकि यह सरकार का अंतरिम बजट था लेकिन इसमें किसी भी वर्ग के लिए कुछ खास नहीं है। उन्होंने कहा कि मध्यवर्ग को सरकार से उम्मीद थी, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। रेलवे, पर्यटन जैसे क्षेत्र के लिए कुछ खास इस बजट में नहीं देखने को मिला।