संधोल: आउटसोर्स कर्मचारी के लिए अभी तक नहीं बनी कोई ठोस नीति: हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार
Sandhol, Mandi | Jan 27, 2024 हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ मंडी के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया की गत विधानसभा चुनाव में वर्तमान सरकार ने महासंघ को पूरा सहयोग और समर्थन किया था और उनसे यह वादा किया गया था कि सत्ता में आने के छः महीने के भीतर सरकार आउटसोर्स कर्मचारी के लिए कोई स्थाई नीति तैयार करेगी। परंतु एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ है।