संधोल: 31 जनवरी को सिविल अस्पताल धर्मपुर में निशुल्क परिवार नियोजन शिविर का होगा आयोजन
Sandhol, Mandi | Jan 26, 2024 संधोल में मंडी सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार भारद्वाज ने बताया कि 31 जनवरी को सिविल अस्पताल धर्मपुर में निशुल्क परिवार नियोजन शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से इस शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी।