मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र के भावा जरेला गांव में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
जरेला गांव निवासिनी 44 वर्षीय रन्नो देवी एक सप्ताह से बीमार चल रही थी जिसका उपचार जरेला गांव निवासी झोलाछाप डॉक्टर द्वारा किया जा रहा था। बुधवार की सुबह 9:00 रन्नो देवी को बुखार तेज हुआ तो परिजनों ने डॉक्टर को घर पर ही बुला लिया और इंजेक्शन लगाने के कुछ मिनट बाद मौत हो गई। परिजनो का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने की कुछ मिनट बाद ही मौत हुई हैजिससे हंगामा मच गया।