घाटमपुर: वीरपुर गांव के पास ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवार हुआ घायल, रेफर
घाटमपुर कस्बे के वीरपुर गांव के पास एक ई-रिक्शा व बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पहुंचे पुलिस ने घायल को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार कर घायल को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।