Ambala Media:"
अशोक बरतिया बने AICC अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक
अंबाला। विमुक्त-घुमंतू समाज के चिंतक एवं राष्ट्रीय नेता अशोक बरतिया को कांग्रेस हाईकमान ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के अनुसूचित विभाग में राष्ट्रीय समन्वयक (National Coordinator) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
AICC के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से 19 अगस्त 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में राष्ट्रीय समन्वयकों की सूची में अशोक बरतिया का नाम चौथे स्थान पर शामिल किया गया है।
नियुक्ति पर अशोक बरतिया ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा, अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं तथा कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार जताया।
अशोक बरतिया ने विशेष रूप से अनुसूचित समाज, पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों, दलितों, शोषितों और विमुक्त-घुमंतू समाज से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और उनके अधिकारों के लिए काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
Ambala Media | खबरें ही खबरें
कुलजीत सेठी, Editor
Ambala, Ambala | Aug 20, 2026