ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में सपा मुखिया का पुतला फूंका, विरोध प्रदर्शन किया गया
ज्ञानपुर के दुर्गागंज त्रिमुहानी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के कथित नेताओं द्वारा डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंका। इस दौरान 'अखिलेश यादव मुर्दाबाद', 'सपा मुर्दाबाद' जैसे नारे लगे। जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने सपा नेताओं की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए इलाज की सलाह दी।