ज्ञानपुर: भदोही में आप कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, युद्ध विराम फैसले पर जताई आपत्ति
जनपद भदोही के ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भारी संख्या में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन देखा गया है, इस दौरान प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आप जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि यह पहली बार है, जब भारत पाक के बीच किसी तीसरे देश की मध्यस्थता को स्वीकार किया गया है, जो पूरी तरह से गलत था इस प्रदर्शन में भारी संख्या में लोग रहे।