ज्ञानपुर: भदोही ज्ञानपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, कमिश्नर व डीआईजी ने सुनी लोगों की शिकायतें
जनपद भदोही में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस दौरान ज्ञानपुर सदर तहसील में जहां कमिश्नर व डीआईजी ने फरियादियों की शिकायतों को सुना, वही भदोही तहसील में जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए गंभीरता से संज्ञान लेकर निस्तारण के निर्देश दिए, इस दौरान कमिश्नर ने कहा की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुने।