ज्ञानपुर: सरपतहां कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस शिकायतों की समीक्षा बैठक हुई, बीडीओ को जारी किया नोटिस
भदोही कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की अध्यक्षता में आईजीआरएस शिकायतों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने शून्य प्रतिशत संतुष्टि वाले प्रकरणों पर नाराज़गी जताते हुए बीडीओ भदोही को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करे।