ज्ञानपुर: गोपीगंज में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई तिरंगा यात्रा
भदोही के गोपीगंज नगर में शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज से शुरू होकर नगर भ्रमण के बाद शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। 'नारी के स्वाभिमान में सेना है मैदान में' जैसे नारों के साथ देशभक्ति का जोश उमड़ा।