फुलवरिया: श्रीपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना परिसर में किया गया चौकीदार परेड का आयोजन, लोकसभा चुनाव को लेकर दिए दिशा-निर्देश
श्रीपुर थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष पप्पू कुमार के नेतृत्व में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव व शराब बरामदगी, विधि व्यवस्था संधारण इत्यादि से संबंधित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वहीं चौकीदारों से श्रमदान भी कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चुनाव में विधि व्यवस्था में गड़बड़ी न हो इसके लिए भी कई दिशा-निर्देश दिया गया।