फुलवरिया: भवानी छापर में किसी विवाद को लेकर दंपति पर हुआ जानलेवा हमला, पति-पत्नी सहित एक महिला हुई घायल,जांच में जुटी पुलिस
थाना क्षेत्र के भवानी छापर में शुक्रवार की शाम किसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने लाठी डंडा से लैस होकर दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें पति-पत्नी सहित एक महिला घायल हो गई। जिनका घायल अवस्था में इलाज हेतु रेफरल अस्पताल फुलवरिया में लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो महिला की स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया है।