फुलवरिया: फुलवरिया थाने की पुलिस ने विभिन्न जगहों से शराब सेवन के आरोप में तीन लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में भेजे गए सभी
फुलवरिया थाने की पुलिस ने शनिवार को गस्ती के दौरान शराब सेवन के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पूर्व सभी लोगों का मेडिकल जांच कराया गया। पुष्टि होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि शराब सेवन में जिनकी गिरफ्तारी हुई है। उनमें बथुआ बाजार निवासी फेकू साह, अलगठपुर धनिचक निवासी झुलन मियां आदी शामिल है।