बक्सर: माध्यमिक विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा व स्क्रूटनी 2026 के लिए 7 अप्रैल तक करें ऑनलाइन आवेदन
Buxar, Buxar | Apr 5, 2026 बिहार बोर्ड ने माध्यमिक विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने-अपने हाई स्कूल के प्रधानाध्यापकों के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हुए हैं, वे इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने में जुट गए हैं। परीक्षा का शिड्यूल जल्द हीं जारी होगा।