रामपुर: मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने शहर के व्यापारियों के साथ गोष्ठी की
Rampur, Rampur | Mar 25, 2025 मंगलवार को शाम 5 बजे प्रेसनोट से पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइऩ सभागार में जनपद के व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ व समस्त व्यापारियों के साथ मासिक गोष्ठी की गयी । जिसमें क्षेत्राधिकारी टाण्डा व लाइन व प्रतिसार निरीक्षक भी मौजूद रहे । गोष्ठी में व्यापारियों से उनकी समस्याओं के संबंध में वार्ता की गयी।