रामपुर: प्रदेश में योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर नुमाइश ग्राउंड में 3 दिवसीय प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ
Rampur, Rampur | Mar 25, 2025 मंगलवार को दोपहर दो बजे के आसपास उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के मौके पर जनपद के सभी विभागों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें हर विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व उस योजना से जनपद वासियों को मिलने वाले लाभ को विभाग के सभी कर्मचारी व अधिकारियो द्वारा प्रदर्शित किया गया। तीन दिन तक प्रदर्शनी चलेगी।