बांसी: निहलवा चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन (जनकल्याण) के पदाधिकारियों ने किया ध्वजारोहण, वितरित किया मिष्ठान
गणतंत्र दिवस के अवसर पर निहलआ चौराहे पर सोमवार दोपहर लगभग 12:00 बजे भारतीय किसान यूनियन जन कल्याण के प्रदेश प्रभारी यार मोहम्मद चौधरी के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। जिसमें संगठन के पदाधिकारी व क्षेत्रीय किसान उपस्थित हुए। बच्चों को कॉपी, कलम और मिठाई बांटी गई। यार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि हम सभी को आजादी की रक्षा के लिए तत्पर रहना है।