बांधवगढ़: जनसुनवाई का बदला स्वरूप: अब स्वास्थ्य जांच से आवेदन लेखन तक, हर सुविधा एक ही छत के नीचे
उमरिया जिले में साप्ताहिक जनसुनवाई अब पहले से ज्यादा व्यवस्थित और जनहितैषी नजर आ रही है। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई में आम नागरिकों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य परीक्षण, पेयजल और आवेदन लिखवाने जैसी नई व्यवस्थाएं शुरू की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों का ब्लड प्रेशर और शुगर जांच की गई, वहीं आवेदन लेखन काउंटर बनाया गया है